
वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत ठगी और चोरी के कई मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि ऋषिकेश के कुम्हारबाड़ा से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां पर घर में कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर चोरों ने घर में आग लगा दी। बता दें कि कुम्हारबाड़ा स्थित एक बंद घर में चोरों ने सेंध लगाई और जब उन्हें घर से कोई कीमती सामान नहीं मिला तो उन्होंने रसोई घर में रखे बर्तन और सिलेंडर चुरा लिए। जिसके बाद घर में आग लगा दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बता दें कि इस घर के मालिक चंद्रबनी रोड देहरादून के रहने वाले है जैसे ही उन्हें इस घटना की सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गए। यह मामला ऋषिकेश के कुम्हारबाड़ा गली नंबर 4 निवासी संजय रयाल के घर का है जो कि वर्तमान समय में चंद्रबनी रोड देहरादून में रहते हैं और कुम्हारबाड़ा में उनका पैतृक मकान है। इस घर में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर सेध लगाई और जब उन्हें कोई कीमती सामान हासिल नहीं हुआ तो उन्होंने आग लगा दी। आग लगने की सूचना पड़ोसियों द्वारा मकान मालिक को दी गई।घर में घुसने के लिए सबसे पहले चोरों ने बाहर लोहे के गेट का कुंडा तोड़ा और अंदर हर कमरे, बाथरूम तथा रसोई के ताले तोड़ दिए। जिसके बाद उन्होंने रसोई घर का सामान चुरा लिया और सभी कमरों में आग लगा दी। इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी द्वारा बताया गया है कि उन्होंने इस घटना की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है तथा जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

