
उत्तराखंड राज्य ने इस बार अक्टूबर माह के जीएसटी कलेक्शन में देश के 9 बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि अक्टूबर माह में दीपावली के त्यौहार के कारण जमकर खरीदारी हुई है और इसकी पुष्टि वस्तु एवं सेवा कर के आंकड़े कर रहे हैं। उत्तराखंड ने अक्टूबर माह में 1613 करोड़ जीएसटी संग्रह किया है जो कि पिछले साल के अक्टूबर की अपेक्षा 28% अधिक है। बता दें कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार बिहार, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, छत्तीसगढ़ जैसे बड़े प्रदेशों ने भी उत्तराखंड जितना जीएसटी संग्रह नहीं किया है और उत्तराखंड में जीएसटी संग्रह में वृद्धि करके देश के 9 बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ने पिछले अक्टूबर की तुलना में इस बार जीएसटी संग्रह में 16% की बढ़ोतरी की है। बता दें कि इस बार जीएसटी संग्रह में पिछले साल की तुलना में सर्वाधिक 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर्नाटक ने की है और देश भर में अरुणाचल प्रदेश जीएसटी संग्रह में पहले नंबर पर है जबकि दूसरे नंबर पर हरियाणा है तथा इसके साथ ही उत्तराखंड सातवें स्थान पर है। अक्टूबर माह में नवरात्रि, दशहरा ,करवाचौथ, धनतेरस ,दीपावली आदि त्योहारों के कारण लगातार लोगों ने खरीदारी की इसलिए उत्तराखंड में जीएसटी संग्रह भी काफी बढ़ चढ़कर हुआ है।

