देहरादून| राज्य में जनगणना अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है| जनगणना 2021 की शुरुआत अप्रैल 2020 से होनी थी| लेकिन कोविड-19 के कारण यह रोक दी गई थी| अब भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से दोबारा तैयारी शुरू हो चुकी है|
पहले देशभर में जनगणना दो चरणों में होनी थी| पहले चरण के तहत अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाई जानी थी| दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2021 के बीच जनगणना की गणना होनी थी| लेकिन मार्च 2020 में कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से जनगणना की प्रक्रिया भी स्थगित हो गई| पिछले साल महारजिस्ट्रार कार्यालय में दोबारा जनगणना के लिए फ्रीजिंग की डेट 31 दिसंबर 2021 तय की थी| लेकिन इस साल भी जनगणना शुरू नहीं हो पाई| अब नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी गई है|