Uttarakhand -: खेल महाकुंभ में चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा उच्चस्तरीय प्रशिक्षण – खेल मंत्री

देहरादून| प्रदेश में चल रहे खेल महाकुंभ में चयनित खिलाड़ियों को बैडमिंटन, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा| ऐसा खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है| उन्होंने यह बात अमवाला में बहुद्देशीय क्रीडा भवन का उद्घाटन करते हुए कही|


उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह खेल भी जरूरी है| आज बच्चे कई खेलों में नाम रोशन कर रहे हैं| जो गर्व की बात है| सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रति गंभीर है| खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिले, इसके लिए विभाग लगातार काम कर रहा है| प्रदेश में 2025 में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा| इसके लिए खिलाड़ियों को अभी से तैयार किया जा रहा है| साथ ही खेल मैदानों और अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है|
कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला गया और कार्यक्रम में अपने वाद्य यंत्रों से शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया|