
देहरादून| केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से उत्तराखंड को 100 करोड़ से ऊपर की सौगात मिली है| एक ओर जहां मंत्रालय ने नेशनल हाईवे के निर्माण कार्यों के लिए बजट बढ़ा दिया है तो दूसरी ओर नेशनल परमिट में वसूली गई फीस का हिस्सा भी उत्तराखंड के खाते में डाल दिया है|
Advertisements

परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नेशनल हाईवे के कार्यों के लिए इस वित्तीय वर्ष में 205 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है| मंत्रालय ने मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम के साथ उत्तराखंड का बजट भी बढ़ा दिया है| अब उत्तराखंड को 305 करोड़ रुपए मिलेंगे| दूसरी ओर नेशनल परमिट बनने पर उसकी आय का एक हिस्सा उत्तराखंड को मिलता है| सितंबर की कमाई का 4 करोड़ 83 लाख रुपए का हिस्सा भी उत्तराखंड को मिल गया है|

