
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है| पहले यह परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी| लेकिन आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की वजह से परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है|
बताते चलें कि राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 1 अगस्त में प्रस्तावित थी| इस बीच हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट रिवाइज किया था| जिन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था, उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग की थी| जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी|
अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ और उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया| अब यह भी परीक्षा के लिए समय मांग रहे हैं| इसी कारण आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए नई तिथि जारी कर दी है| अब पीसीएस मुख्य परीक्षा अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी|

