केजरीवाल के ‘नोट पर फोटो’ वाले बयान पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नोट पर फोटो वाले बयान की कड़ी आलोचना हो रही है| राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उनके स्टेटमेंट का विरोध कर रहा है|

Advertisements


बताते चलें की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से भारतीय मुद्रा रुपए पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की थी| सेलेब्स इस पर आपत्ति जता रहे हैं| गौहर खान ने इशारों ही इशारों में दिल्ली के सीएम को कमजोर नेता कह डाला है|
गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘एक नेता जो मुझे लगता था कि विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा वह राजनीति में जीतने की दौड़ का शिकार हो गया है| सबसे कमजोर किस्म के राजनेता ही धर्म का इस्तेमाल करते हैं| राज्य का चुनाव जीतने की लालच आपको इतना अलग बना सकता है, यह बहुत दुखद है| अब अनफॉलो करने का समय आ गया है|
वहीं, टीवी अभिनेता नुकल मेहता ने भी अरविंद केजरीवाल के बयान पर टिप्पणी की है| अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद विधायक आतिशी ने आ रही प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए कहा था, ‘आप चाहें तो अरविंद केजरीवाल से नफरत कर सकते हैं, लेकिन कम से कम देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश से नफरत ना करें|’ उनके आशीर्वाद से घृणा न करें| नुकल मेहता ने आतिशी का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘और ये सब गिर गए……..आखिरकार……’
इसके अलावा आप से चुनाव लड़ चुकीं गुल पनाग से भी अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है| उन्होंने लिखा ‘चाहे वह साध्य हो या अपने आप में अंत- धर्म को हर चीज में लाना, यह एक ऐसा खेल है जिसे अब हर कोई खेलेगा और सिर्फ राजनेता नहीं! जो असहमत हैं, वे व्यर्थ में संविधान का प्रयोग करते रह सकते हैं|’