Uttarakhand- नोट पर लक्ष्मी और गणेश के चित्र को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नोट वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी गई है। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि नोट पर लक्ष्मी और गणेश का चित्र होना चाहिए। उनके इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले देश के अंदर चाहे धर्म की बात हो या अर्थव्यवस्था की सभी कार्य पूरी तरह से अभूतपूर्व है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उस दिशा में काम करेगी जो जरूरी होगा। हालांकि सीएम धामी केजरीवाल पर निशाना साधने से बचते नजर आए मगर इससे पहले कांग्रेस और भाजपा के कई दलों ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा गया है कि नोटों पर गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर लगाई जाए। क्योंकि इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। हालांकि जब से अरविंद केजरीवाल द्वारा यह बयान दिया गया है तब से यह विवाद काफी बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि पूरे विश्व में भारत एक अलग पहचान रखता है और विदेशों में भी भारतवासी सुरक्षित महसूस करते हैं तथा भारत की अर्थव्यवस्था पहले से ही बेहतर है। इस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी गई।