व्हाट्सएप की सेवा में आई रुकावट…… आईटी ने 7 दिन में मांगा जवाब

नई दिल्ली। बीते मंगलवार को व्हाट्सएप की सेवा में आई रुकावट को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यानी की आईटी ने व्हाट्सएप से कारण पूछा है और इस मामले में जवाब देने के लिए व्हाट्सएप को 7 दिन दिए गए हैं। बता दें कि बीते मंगलवार को लगभग 2 घंटे तक मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफार्म की सेवा बंद रही जिसके चलते यूजर्स को मैसेज भेजने और देखने में काफी दिक्कत आई। इसलिए इस मामले में आईटी ने व्हाट्सएप से कारण पूछते हुए 7 दिन में जवाब देने को कहा है।

Advertisements

इस मामले में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि हमारे देश में करोड़ों व्हाट्सएप यूजर्स हैं और हमने कंपनी से आउटेज के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मेटा को भारत सरकार को रिपोर्ट सौंपने के लिए 1 हफ्ते का समय दिया गया है। बता दें कि व्हाट्सएप सेवा में आई रुकावट को लेकर मंगलवार की देर रात को व्हाट्सएप ने कहा कि इसमें कुछ तकनीकी खराबी आई थी जिसे बाद में कंपनी ने सुधार लिया। लेकिन इस मामले में आईटी मंत्रालय ने कंपनी को व्हाट्सएप की सेवा बंद होने के कारणों को सांझा करने के लिए कहा है। मगर अभी तक कंपनी ने इसका जवाब नहीं दिया। बता दें कि मंगलवार को ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, तुर्की समेत कई देशों में 2 घंटे तक व्हाट्सएप की सर्विस ठप रही जिसके कारण यूजर्स को काफी समस्याएं देखने को मिली।