Uttarakhand-आतिशबाजी को लेकर हुआ विवाद…….गोली मारकर छात्र की हत्या

उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर में आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद आरोपित विसडम आईलेट्स स्वामी साथियों के साथ फरार हो गया है। दरअसल यह विवाद आतिशबाजी को लेकर हुआ। यहां दुर्जनपुर बिलासपुर रामपुर निवासी 23 वर्षीय दलजीत सिंह पुत्र गुरु चरण सिंह आईलेट्स का छात्र था और दीपावली के द्वारा वह मेट्रोपोलिस निवासी गिद्रो से मिलने आया था जो कि उसका साथी था। यह लोग रात के 10:00 बजे रॉकेट उड़ा रहे थे जो कि विसडम आईलेट्स संस्थान के स्वामी गुरुवीर सिंह के फ्लैट में जा गिरा। रॉकेट गिरने से गुरु वीर सिंह को काफी गुस्सा आ गया और उन्होंने गिद्रो के फ्लैट की ओर आतिशबाजी शुरू कर दी। जिससे यह विवाद और अधिक बढ़ गया जिसके बाद गुरवीर सिंह ने अपने साथियों को बुलाया और अपने घर जा रहे दलजीत सिंह का रास्ता रोक दिया। जिसके बाद गुरुवीर सिंह के 10 से 12 साथियों ने दलजीत सिंह की पिटाई कर दी।इस विवाद के चलते दलजीत सिंह के पेट पर गोली लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा तथा इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित कार में फरार हो गए। दलजीत सिंह को आज मंगलवार की सुबह हल्द्वानी से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया मगर वहां उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है जिसके लिए पुलिस और एसओजी की 4 टीमें बना ली गई हैं।