
देहरादून| उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी सिद्धू बीएफ सिद्धू के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है| सिद्धू पर सरकारी जमीन कब्जाने और पेड़ काटने का आरोप लगा है|
मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू ने वर्ष 2012 में मसूरी वन प्रभाग में वीरगिरवाली गांव में 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदी| इस जमीन से मार्च 2013 में साल के 25 पेड़ काट दिए गए| जब सूचना वन विभाग को मिली तो वन विभाग ने इसकी जांच कराई| तब पता चला कि संबंधित पेड़ जिस जमीन पर है वह रिजर्व फॉरेस्ट है| सिद्धू ने अवैध तरीके से जमीन खरीदी और साल के पेड़ भी काट दिए| अब इस मामले में वन विभाग ने उनके खिलाफ जुर्माना काटा है| बाद में जमीन की सिद्धू के नाम की गई रजिस्ट्री भी कैंसिल कर दी गई| मामले में कुछ समय पूर्व ही वन विभाग ने सिद्धू पर रिजर्व फॉरेस्ट में जमीन कब्जाने और पेड़ काटने के आरोप में आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की अनुमति शासन से मांगी थी, अनुमति मिलने के बाद अब मुकदमा दर्ज हुआ है|

