उत्तराखंड के युवाओं ने यूपी में मनवाया लोहा….. पीसीएस परीक्षा के टॉप- 10 में बनाई जगह

उत्तराखंड राज्य के युवा किसी से कम नहीं है यह हमेशा देखने को मिलता है। इस बार उत्तराखंड के युवाओं ने उत्तर प्रदेश के सम्मिलित राज्य प्रवर/ अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 में अपना लोहा मनवाया है। बता दें कि राज्य के 2 युवाओं ने इस परीक्षा में टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। जिसमें पांचवा स्थान रुद्रपुर निवासी चंद्रकांत बागोरिया ने हासिल किया है और दून की निवासी मल्लिका नैन दसवें स्थान पर है। बता दें कि यह परीक्षा 678 पदों के लिए आयोजित की गई थी जिसमें 627 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी चंद्रकांत बागोरिया ने यूपीपीसीएस 2021 में पांचवी रैंक हासिल की है और वहीं दूसरी तरफ दून निवासी मल्लिका नैन ने इस परीक्षा में दसवां स्थान हासिल करके यूपी में उत्तराखंड का लोहा मनवाया है। मल्लिका ने एमए अर्थशास्त्र से और बीएड किया है। उत्तराखंड के लिए यह काफी गर्व का विषय है। क्योंकि किसी अन्य राज्य में उत्तराखंड का नाम टॉप- 10 की लिस्ट में शामिल हो चुका है।