
अल्मोड़ा। बीते 17 अक्टूबर 2022 को सोमवार के दिन डीएम वंदना सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा न्यूनीकरण के तहत बनाए जाने वाले प्रस्ताव के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में उनका कहना था कि राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के गाइडलाइन के अनुरूप ही प्रस्तावों को तैयार करना सुनिश्चित करें। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त मार्गों को बनाया जाए और सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं तथा 1 सप्ताह के अंदर प्रस्ताव की सूची तैयार कर ली जाए ताकि शासन को वह प्रस्ताव भेजे जा सके।

