
वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां पर झूठ बोलकर लोगों का शोषण किया जाता है। बता दें कि एक ऐसी ही खबर देहरादून से सामने आई है जहां मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू युवती से दुष्कर्म किया। दरअसल युवती मंगेतर की मृत्यु के बाद काफी दुखी थी जिसे आरोपी युवक एक शोरूम में मिला उसने पीड़ित युवती से मुलाकात कर खुद को हिंदू बताया जिसके बाद वह युवती का मोबाइल नंबर ले गया और उसे फोन करने लगा। उस दौरान युवती ने आरोपित को बताया कि उसके मंगेतर की मृत्यु एक हादसे के दौरान हो गई है जिससे वह काफी दुखी हैं। युवती की कमजोरी का फायदा उठाते हुए आरोपित युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया और उसे राजपुर रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। आरोपित युवक ने कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर युवती को दे दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई और युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि जैसे ही युवती को होश आया तो उसने आरोपित को अपनी मां से फोन पर बात करते हुए देखा तब युवक अपनी मां को अम्मी बुला रहा था। युवती के सख्ती से पूछने पर उसने अपना असली नाम बताया। यही नहीं बल्कि युवती को यह भी पता चल गया कि आरोपित पहले से ही शादीशुदा है। आरोपित ने युवती को उसके परिवार के बीच आने से और कुछ भी बताने से मना किया तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर हिंदू युवती ने डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया तथा एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देशानुसार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

