Uttarakhand-मानसून विदाई के बाद इस दिन राज्य के इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश…… पढ़ें पूरी खबर

देहरादून।उत्तराखंड राज्य में बीते 14 अक्टूबर 2022 को मानसून विदाई की अधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद आमजन को बारिश से काफी राहत मिली है। बता दें कि पूरे राज्य में 19 अक्टूबर तक वर्षा की कोई संभावना नहीं है लेकिन 20 अक्टूबर 2022 को प्रदेश में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कही- कही हल्की वर्षा और मैदानी क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।इस दौरान राज्य के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी भी दर्ज की जा सकती हैं। यदि मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 19 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है जिसके बाद 20 अक्टूबर को राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

बीते रविवार को कुमाऊं तथा गढ़वाल के हर क्षेत्र में धूप खिली रही लेकिन बद्रीनाथ व केदारनाथ की छुट्टियों में दोपहर बाद हल्के बादल भी छाए। लेकिन फिर भी बारिश देखने को नहीं मिली जिससे तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। धूप खिलने के कारण चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी इन क्षेत्रों के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है।

One thought on “Uttarakhand-मानसून विदाई के बाद इस दिन राज्य के इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश…… पढ़ें पूरी खबर

Comments are closed.