
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मृति चिन्ह 2022 की नीलामी करने की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के जरिए मिली है। बता दें कि स्मृति चिन्हों की नीलामी को आगामी 12 अक्टूबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है। अब स्मृति चिन्हों के नीलामी 12 अक्टूबर तक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संस्कृति मंत्रालय के एक ट्वीट का जवाब देते हुए यह ट्वीट किया गया है कि लोगों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए स्मृति चिन्हों की नीलामी को आगामी 12 अक्टूबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इन स्मृति चिन्हों की नीलामी 17 सितंबर 2022 से उनके जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुई थी।उनके स्मृति चिन्हों की प्रदर्शनी नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट नई दिल्ली में लगेगी।

