उत्तराखंड -: राज्य में भर्ती होंगे 900 होमगार्ड, इतने पदों पर महिलाएं आरक्षित

देहरादून| राज्य में 900 होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे| इसमें से 411 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे| नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है| इसे अब शासन को भेजा जा रहा है| आगामी 6 दिसंबर से पहले शासन से मंजूरी लेने की तैयारी है ताकि होमगार्ड स्थापना दिवस पर भर्तियों की घोषणा की जा सके|


कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना के अनुसार, प्रदेश में साढ़े 6 हजार होमगार्ड के पद है| जिसमें 56 सौ पद भरे हुए हैं| इनमें 239 ही महिलाएं हैं, जबकि इनकी संख्या ज्यादा होनी चाहिए| इसके लिए केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को 10% पद महिलाओं के करने का प्रस्ताव भेजा गया| जिस पर उन्होंने हामी भर दी है| अब जल्द ही खाली पड़े 900 पदों पर भर्ती की जाएगी| जिसमें 411 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे| ताकि उनकी संख्या 10% के हिसाब से 650 हो जाए| इसके अलावा बाकी बचे पदों पर पुरुष भर्ती होंगे| इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है|