
आज भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है| मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है| मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है| अभी तक दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका है|
मिल रही जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 10:00 बजे के आसपास हुई| सूचना मिलने के बाद राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची, दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया| दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरव यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई| दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है|
