खेल समाचार:- T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला जीती साउथ अफ्रीका…… ट्रॉफी पर भारत का कब्जा

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे तीन मैचों के T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बीते मंगलवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारत ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया मगर टॉस जीतकर भी इंडिया तीसरा मुकाबला हार गई।साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की। हालांकि सीरीज पर भारत का कब्जा है क्योंकि भारत ने पहले ही इस सीरीज के दो मुकाबले जीत लिए हैं। साउथ अफ्रीका ने रिली रोसो के नाबाद शतक और डिकॉक के अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 227 रन बनाए और भारतीय टीम को 228 रन का लक्ष्य दिया।

Advertisements

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम केवल 18.3 ओवर में 178 रन बना पाई। हार के बाद भी T20 सीरीज में भारत ने कब्जा कर लिया है। बता दें कि तीसरे मैच के दौरान भारत के कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू ने आउट कर दिया। बता दें कि श्रेयस अय्यर केवल 1 रन ही बना पाए इसके अलावा ऋषभ पंत ने 14 गेंदों पर 27 रन बनाए और उन्हें भी मैदान छोड़कर जाना पड़ा। बता दें कि बीते मंगलवार को हुए मैच के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा मगर फिर भी पहले दो मैचों की बदौलत भारत ने इस सीरीज को जीत लिया। तथा ट्रॉफी पर भारतीय टीम का कब्जा हो गया।