बोले सीएम, उत्तराखंड में अगले 5 वर्षों में बनाएंगे 5 नए शहर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के शहर तेजी से आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन रहे हैं| इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार निरंतर अपने शहरों को कल के लिए तैयार कर रही है| हमने यह संकल्प लिया है कि अगले 5 वर्षों में हम उत्तराखंड के अंदर 5 नए शहर बनाने का काम करेंगे| पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने के मार्ग पर अग्रसर है|


काशीपुर के उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रेक्षाग्रह मैदान में पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 543 करोड़ की लागत से बनने वाली 9 योजनाओं का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिलान्यास किया| जिसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है| आने वाले समय में उत्तराखंड के शहर दूसरे राज्यों के लिए नजीर बनेंगे| इन्हें हाईटेक तरीके से विकसित किया जाएगा|