
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठकों का दौर जारी है| नामांकन के लिए 30 सितंबर अंतिम तारीख तय हुई है| लेकिन सबसे प्रबल दावेदार अशोक गहलोत ने अब तक उम्मीदवारी को लेकर रास्ता साफ नहीं किया है|
घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल कराने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरंभ हुई और 30 सितंबर तक चलेगी| नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है| एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे|
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे है| दोनों के बीच बैठक जारी है|
बड़ी खबर यह है कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है| उन्होंने कहा कि आज मैं यहां अपना नामांकन फॉर्म (कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए) लेने आया हूं और कल इसे दाखिल करूंगा|
