Uttarakhand- शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म…… 10,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश से नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आरोपी ने नर्स के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था आरोपी पर 10000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर का कहना था कि पीड़िता ने बीते 13 अप्रैल 2022 को नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी उसने तहरीर में बताया था कि वह एक निजी अस्पताल में नर्स है तथा तलाकशुदा भी है। उसकी पहचान कंडीसौड़ टिहरी गढ़वाल निवासी विपिन गुसाईं से साल 2020 में हुई जिसके बाद नवंबर 2020 को आरोपी विपिन ने पीड़िता से कहा कि उसका जन्मदिन है तथा यह कहकर उसने पीड़िता को हरिद्वार बायपास स्थित एक होटल में बुलाया वहां उसने पीड़िता से शादी का प्रस्ताव रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। ना सिर्फ होटल बल्कि घर पर भी कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया गया जिससे वह गर्भवती हो गई।

आरोपी ने महिला का गर्भपात भी करवा दिया जिसके बाद वह दोबारा गर्भवती हो गई मगर फिर भी विपिन ने उससे शादी नहीं की। यहां तक कि आरोपी ने पीड़ित महिला से मिलना जुलना और बातचीत भी बंद कर दी जिसके बाद अप्रैल 2022 में महिला विपिन के घर पहुंच गई लेकिन वहां पर विपिन के परिवार वालों ने उसकी बेइज्जती की और आरोपी विपिन भी शादी के वादे से मुकर गया। तब जाकर पीड़ित महिला ने इस मामले में आरोपी विपिन के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई तथा पुलिस ने जिन पर ₹10000 का इनाम भी घोषित कर दिया। बता दें कि पुलिस द्वारा ऋषिकेश के बस अड्डे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।