
भारत में कोरोना अपनी रफ्तार धीमी कर रहा है यह भारत के लोगों के लिए काफी राहत की बात है कि 100 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीनेशन भारत में हो चुके है। भारत में दिवाली के दिन यानी कि आज बीते चौबीस घंटों में सिर्फ 12000 केस सामने आए है। यहां आंकड़े बीते दिनों की तुलना में सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में 461 मरीजों की मौत हो चुकी है। मगर उससे भी राहत की बात यह है, कि बीते 24 घंटे में जितने केस आए है उन से 3 गुना अधिक लोग इस बीमारी से रिकवर कर चुके है।
Advertisements

आज का रिकवरी रेट 2020 के बाद सबसे अधिक 98.23 फ़ीसदी है। तथा 253 दिनों के बाद एक्टिव केसों की संख्या में इतनी गिरावट आई है। भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 140579 है। देश में अब तक1,07,63,14,440 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

