Cloudburst in Uttarakhand -: लापता दंपति के शव मिले, मृतकों की संख्या पहुंची पांच, 12 लापता

देहरादून के मालदेवता में शनिवार को बादल फटने की घटना के बाद दो लापता दंपति के शव आज बरामद हो गए हैं| वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे है|

Advertisements


उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचाई है| अब तक कुल मृतकों की संख्या 5 हो गई है वहीं अभी तक 12 लोग लापता है| जिनकी खोजबीन जारी है| मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा से लापता ग्वाड़ सकलाना गांव के दंपति राजेंद्र राणा (36) व उनकी पत्नी अनीता राणा (30) के शव बरामद हो गए हैं| एसडीआरएफ ने दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है|
आपदा के बाद ग्वाड़ गांव में मातम का माहौल है| सरखेत के समीप ग्रामीणों के सात मकान जमींदोज हो गए हैं| यहां मलबे के ढेर में ग्रामीणों का सामान बिखरा पड़ा है| प्रभावित लोगों ने 6 किलोमीटर दूर मालदेवता सड़क पर एक स्कूल में शरण ली है|