कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर एम्स के डॉक्टरों का बयान, पढ़िये….

नई दिल्ली| हार्ट अटैक आने के बाद 10 अगस्त को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत लगातार स्थिति बनी हुई है| अभी वह फिलहाल वेंटीलेटर पर ही है|


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को राजू का m.r.i. भी किया गया था| राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट सामने आई है| जिसमें यह पता चला है कि उनके ब्रेन के एक हिस्से में इंजरी के निशान है| यह इंजरी दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने की वजह से हुई है|


डॉक्टर उनको होश में लाने के लिए लगातार कोशिश में जुटे हुए हैं| वही एमआरआई की रिपोर्ट में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के सिर के सबसे ऊपरी हिस्से में ब्रेन पाठ में कुछ धब्बे पाए गए हैं| डॉक्टरों का कहना है कि यह धब्बे इंजरी है| डॉक्टरों की माने तो ऑक्सीजन की सप्लाई और अन्य मेडिकल उपायों से ब्रेन के इस धब्बे वाले हिस्से को सामान्य करने की कोशिश की जाएगी| राजू श्रीवास्तव स्वस्थ्य लाभ नहीं ले पा रहे हैं, इसलिए रिकवरी गति बेहद धीमी है| डॉक्टरों का कहना है कि राजू श्रीवास्तव को होश में लाने में अभी 1 से 2 सप्ताह तक लग सकता है|