
देहरादून| पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल आई नाबालिक ने बच्चे को जन्म दिया| पीड़िता से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है| आरोपित युवक पीड़िता का पड़ोसी है और उसके परिवार से उसकी जान-पहचान है|
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिक ने अपनी मां को पेट में दर्द होने की शिकायत बताई| जिसके बाद उसके स्वजन उसे अस्पताल लेकर आए| चिकित्सकों ने जब उसका चेकअप किया तो पता चला कि वह गर्भवती है| पीड़िता को पेट दर्द होने पर लेबर रूम में ले जाया गया| जहां उसने बच्चे को जन्म दिया| उसकी सूचना जब शहर कोतवाली पुलिस को मिले तो टीम मौके पर पहुंची| इस दौरान पीड़िता से पूछताछ की गई| पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में एक युवक रहता है| जिसका उसके घर आना जाना लगा रहता है| वह डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था| मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था| जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है|
