
देहरादून| श्री हेमंत इंद्रेश अस्पताल में सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने खौलते पानी से झुलसे साढ़े 3 साल के बच्चे को 1 माह तक लगातार इलाज करने के बाद नई जिंदगी दी है| उत्तरकाशी निवासी साढ़े 3 साल का बच्चा घर में खेलते समय गर्म पानी के बर्तन में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया था| गर्म पानी के कारण सिर के नीचे शरीर का लगभग पूरा हिस्सा झुलस गया था| परिजनों ने उसे श्री हेमंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया|
प्लास्टिक सर्जरी विभाग की प्रमुख डॉक्टर किनरी ए. व्यास रावत एवं उनकी टीम ने बच्चे का उपचार किया| 1 माह तक इलाज चलने के बाद बच्चा लगभग पूरी तरह ठीक है| विशेषज्ञ डॉक्टर किनरी व्यास रावत ने कहा कि खौलते पानी में झुलसने की वजह से बच्चा सैपसिस में भी चला गया था| सघन उपचार के बाद बच्चा 25 वें दिन ठीक हो गया| बच्चे को छोटा सा स्कीम ग्राफ्ट भी लगाया गया है| डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस प्रकार का आधुनिक उपचार दिया गया है कि बच्चे के शरीर में बर्न से बनने वाले कम से कम निशान बने|
डॉ व्यास का कहना है कि जिन घरों में मासूम बच्चे हो ऐसे अभिभावकों को थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है|
