
बंगाल की राजनीति में अभी तूफान थमा नहीं है कि सीआईडी की एक टीम सोमवार को दूसरी बार बागुंडा पहुंची और भाजपा विधायक की बेटी से पूछताछ की| तृणमूल कांग्रेस ने बागुंडा के भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना पर अपनी बेटी मैत्री दाना को नदिया जिले के कल्याणी स्थित एम्स में अवैध रूप से नियुक्त कराने का आरोप लगाया है|
बताते चलें कि शिक्षक घोटाले के बाद से सरकार की बड़ी किरकिरी हुई है| जिस तरह इस मामले में सीआईडी ने तत्परता दिखाई है उससे कयास लगाए जा सकते हैं कि बंगाल में एक और घोटाला खुल सकता है| भाजपा के दो सांसदों, विधायकों समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ एम्स में अवैध रूप से नौकरी दिलाने का आरोप लगा है| इस संबंध में कल्याणी थाने में मामला दर्ज कराया गया था| नीलाद्री खुद एडवोकेट है| इससे पहले इसी नियुक्ति मामले में भाजपा के विधायक बंकिम घोष के घर जाकर उनकी पुत्रवधू से भी सीआईडी ने पूछताछ की थी|
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना ने कथित तौर पर अपनी बेटी मैत्री दाना को कल्याणी एम्स में नौकरी दिलाने हेतु अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया था| जिसके बाद बीते दिवस चार सीआईडी अधिकारी विधायक के घर पहुंचे| इससे पहले 15 जुलाई को पूछताछ हुई थी| इसके अलावा आरोपियों की सूची में वा बांकुडा विधायक नीलाद्री शेखर दाना के साथ बागुंडा के सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार राणाघाट के सांसद जगन्नाथ सरकार, चकदा के विधायक बंकिम घोष और 8 भाजपा नेता शामिल है| इसमें बांकुडा विधायक नीलाद्री शेखर दाना की बेटी मैत्री दाना और चकदा विधायक बंकिम घोष की बहू अनुसूया घोष फिलहाल एम्स में कार्यरत है| सुभाष सरकार ने कहा था कि कोई यह साबित कर दें की उन्होंने अवैध रूप से किसी की नियुक्ति कराई है तो वह राजनीति छोड़ देंगे| फिलहाल मामले की जांच जारी है|
