Corona updates -: देश में कोविड मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटों में ये रहे आंकड़े

नई दिल्ली| देश में एक बार फिर कोरोनावायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है| बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के मामलों में फिर गिरावट दर्ज हुई है| स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, देशभर में कोरोनावायरस के 13,734 नए मामले सामने आए हैं| कल यानी सोमवार को देशभर में कोरोनावायरस के 16,464 नए मामले दर्ज किए गए थे| इसके अलावा बीते 24 घंटों में एक्टिव केस में भी कमी हुई है| 24 घंटों में कोरोनावायरस से 17,897 लोग रिकवर हुए हैं| साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 1,39,792 हो गई है|