
देहरादून| मानसून की वर्षा का दौर जारी है| मंगलवार को देहरादून उत्तरकाशी, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है| इसके लिए मौसम विभाग में अलर्ट जारी कर दिया है|
बीते 24 घंटों में पिथौरागढ़, मसूरी, देहरादून में रिकॉर्ड की वर्षा हुई है| देहरादून के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर 3:00 बजे से 2 घंटे मूसलाधार वर्षा होने से कई जगह जलभराव भी हुआ| इससे पहले रविवार को मध्य रात्रि से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम वर्षा शुरू हो गई थी| जो तड़के 4:00 बजे तक चली| इसके बाद बारिश थमी रही| दोपहर कभी 12:00 बजे कुछ क्षेत्रों में हल्की धूप खिली| बारिश और धूप का सिलसिला अन्य जिलों में भी जारी है| अल्मोड़ा सहित आसपास के शहरों में बादल छाए हुए हैं|
