
शुक्रवार देर शाम 1:30 बजे हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसीसी स्कूल के निकट एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कावड़ियों को कुचल दिया| जिनमें से 6 की मौत हो चुकी है और दो गंभीर रूप से घायल है| आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण के मुताबिक डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है| वह जल्दी ही पकड़ा जाएगा|
मिली जानकारी के मुताबिक, यह सभी गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे| घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर वहां पहुंचे| गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है| घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़ मौके पर वहां पहुंचे| बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी है|
