बड़ी खबर -: इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, पाकिस्तान के कराची में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली| इंडिगो शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट को पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ आ गया| जिसकी हवाई अड्डे पर जांच चल रही है| एयरलाइन एक और विमान को कराची भेजने की योजना बना रही है| बता दें कि 2 सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन है|
इंडिगो एयरलाइंस ने अपने एक बयान में कहा कि, ‘शाहजहां- हैदराबाद उड़ान के पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी को देखे जाने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को कराची पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया| यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट भेजी जा रही है| बताते चलें कि इससे पहले इसी सप्ताह बुधवार को दिल्ली में इंफाल जा रहे इंडिगो एयरलाइन के विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई| हाल ही में बीते 6 जुलाई को इंडिगो एयरलाइंस की रायपुर इंदौर फ्लाइट के चालक दल के सदस्यों ने a320 विमान के गंतव्य पर उतरने के बाद केबिन में से धुआ उड़ते हुए देखा| इसकी जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने दी| हालांकि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए थे| डीजीसीए इसकी जांच कर रहा है|
हाल ही में विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की 8 घटनाओं के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया| अधिकारियों ने कहा कि डीजीसीए मामले की जांच करा रहा है|