Uttarakhand- कांग्रेस और बसपा के 45 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन….. विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं यह नेता

देहरादून। एक बार फिर से उत्तराखंड कांग्रेस और बसपा को बड़ा झटका लगा है इन दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के 45 नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं में से कांग्रेस के दो और बसपा के एक नेता ने पहले विधानसभा चुनाव भी लड़ा हुआ है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजनीति जनता की सेवा का एक माध्यम है और भाजपा ने आमजन के विकास के लिए जो नीतियां तय कर रखी है उससे सबका साथ और सबका विकास होगा और उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी को मजबूत बनाने और मिशन 2024 के लिए जुट जाना चाहिए।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का कहना था कि यह जनता के प्रयास है जिनके परिणाम स्वरूप आज वह लोग भाजपा के सदस्यता ले रहे हैं जिन्होंने हमारे साथ चुनाव लड़ा था यह भाजपा के लिए काफी सौभाग्य का विषय है।