![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| मौसम विभाग ने अगले 2 दिन पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है| 18 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है| 19 जुलाई को कुमाऊं में कहीं-कहीं पर अत्यंत भारी वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है| अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं| कुमाऊं मंडल के बागेश्वर को छोड़ शेष पांच में सामान्य से कम बादल बरसे |बागेश्वर में सामान्य से 186% अधिक वर्षा हुई है| प्रदेश के जिलों में यह सर्वाधिक है| मानसून के दौरान अब तक सबसे कम वर्षा नैनीताल जिले में हुई है| 556 मिमी के सापेक्ष जिले में 209 मिमी ही वर्षा हुई जो सामान्य से 62% कम है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)