देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर भाजपा ने पूरे राज्य में 5 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। पर्यावरण के संरक्षण हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीते शुक्रवार और आज शनिवार को पूरे प्रदेश में 500000 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है इस दौरान भाजपा प्रदेश में 11668 बूथों पर पौधारोपण करेगी। इसके तहत प्रत्येक बूथ में कम से कम 20 पौधे रोपे जाएंगे। पौधारोपण के संबंध में पूर्व शिक्षा मंत्री और हरेला पर्व में पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक अरविंद पांडे द्वारा पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा गया है कि प्रकृति को संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी है और हम सबको जीवन के हर उत्सव पर पौधारोपण करना चाहिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम एक पेड़ को किसी कारण काटते हैं तो उसके बदले में हमें 20 पेड़ लगाने चाहिए। बता दे कि अब तक भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा 60 हजार पौधे लगा दिए गए हैं और आज शनिवार के दिन हरेला पर्व के अवसर पर और अधिक वृक्ष लगाए जाएंगे।
Recent Posts
- Uttarakhand:-राज्य के 9 जिलों में भेजे जाएंगे पूसा भिंडी- 5 के बीच……आय में होगी बढ़ोतरी
- गौरवान्वित:- नेशनल इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में चयनित हुए उत्तराखंड के चार छात्र
- Uttarakhand:- ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी…..15 डिग्री पहुंचा तापमान…. जानिए आज कैसा होगा मौसम
- Uttarakhand:- सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘ एक देश- एक चुनाव’ के फैसले का किया गया स्वागत
- Uttarakhand:- शराब की ओवर रेटिंग का जायजा लेने के लिए ग्राहक बनकर खुद दुकान पहुंच गए डीएम…. किया 50 हजार का चालान