उत्तराखंड बोर्ड -: फेल हुए छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अधिकतम 2 विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को सरकार पास होने का मौका दे रही है| शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा| अगले शिक्षा सत्र से सरकार इस व्यवस्था को लागू कर सकती है| इस साल बोर्ड परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं| उत्तराखंड बोर्ड का दसवीं का वर्ष 2021 का परीक्षाफल 99 प्रतिशत रहा जबकि इस साल परीक्षा पर 77.47% रहा है| 28 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं दसवीं में फेल हुए हैं| यही हाल 12वीं का रहा| 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल 99.71% रहा जबकि इस साल परीक्षा में 82.63% रहा है| इसमें 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हो गए| सरकार यह मानती है कि 10वीं या 12वीं में फेल होने के बाद कई बच्चे पढ़ाई छोड़ रहे हैं| जिस कारण सरकार बच्चों को पास होने का एक और मौका देना चाहती है|
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा पूर्व में इस तरह की व्यवस्था थी, लेकिन फिर इसे बंद कर दिया गया| सरकार का यह मानना है कि अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को अंक सुधारने का मौका दिया जाए| उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर में अपर सचिव बृजमोहन रावत के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा में अधिकतम 2 विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को आठ अंग का ग्रेस दिया जाता है|

3 thoughts on “उत्तराखंड बोर्ड -: फेल हुए छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, पढ़ें पूरी खबर

Comments are closed.