
आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है| यह हादसा उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में हुआ है| यहां हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है| घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है|
मिली जानकारी के मुताबिक चित्रकूट जिले में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना इलाके में सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया| हादसे में छह ग्रामीणों की मौत हो गई है| इसमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा जबकि एक गंभीर रूप से घायल है| सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है| घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
