राष्ट्रपति चुनाव -: 11 को राजग की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू देहरादून में, विधायकों से करेगी भेंट

देहरादून| राजग की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को देहरादून में भाजपा विधायकों से भेंट करेगी| भाजपा ने इनके दौरे की तैयारियां शुरू कर दी है| भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई| बैठक में द्रौपदी मुर्मू की कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया| बताया कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगी और यहां से सीधे मुख्यमंत्री आवास जाएगी| मुख्यमंत्री आवास पर वह विधायकों के साथ बैठक करेंगी| इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशल व अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे| बैठक के तत्काल बाद वह नई दिल्ली रवाना हो जाएगी|