![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है| शिंजो आबे को गोली मारी गई है| जानकारी के मुताबिक यह हमला उस वक्त हुआ जब आबे भाषण दे रहे थे| इस हमले में आ बे बुरी तरह घायल हो गए है| स्थानीय मीडिया ने पूर्व पीएम पर हमले की पुष्टि की है|
एक न्यूज़ चैनल के मुताबिक, पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान आबे पर हमला हुआ है| गोलीबारी में वह घायल हो गए हैं| उनकी स्थिति गंभीर है| मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनी गई है| शिंजो आबे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है| पुलिस ने हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है|
बताते चलें कि शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ष 2012 से वहां के लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं| आबे वर्ष 2006 से 2007 तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं| आबे जापान के सबसे युवा पीएम रहे हैं| आबे ने स्वास्थ्य कारणों से 12 सितंबर 2007 को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था| न्यूज़ चैनलों में कहा जा रहा है कि आबे को सीने में गोली लगी है, फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है| कहा जा रहा है कि गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा पड़ा फिलहाल उनकी हालत स्थिर है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)