![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है मगर आज दिनांक 8 जुलाई 2022 को शुक्रवार के दिन राज्य में बारिश का क्रम और अधिक तेज हो सकता है मौसम विज्ञान ने आगामी दो दिनों तक देहरादून समेत 8 राज्यों में बहुत ही भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश हो सकती हैं। राज्य में बीते 2 दिनों से कई इलाकों में धूप खिली रही मगर आज शुक्रवार के दिन चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर में भारी बारिश के आसार हैं तथा इन जिलों के अलावा देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश के आसार हैं।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)