
अल्मोड़ा| मुख्य सड़क के पास स्थित विश्राम घर से अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट तक पैदल रास्ते का निर्माण शुरू कर दिया गया है| इससे पैदल कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी| इस वक्त लोगों को मुख्य रूप से कलेक्ट्रेट तक लिंक रोड होते हुए घूम कर पहुंचना पड़ता है| यह दूरी करीब एक डेढ़ किमी पड़ती है| इसी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर विश्राम घर से कलेक्ट्रेट तक पैदल रास्ता बनाने की कार्यवाही शुरू हो गई है| जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा|
