Uttarakhand- भारी बारिश के कारण उफान पर है नदियां….. प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड। राज्य में भारी बारिश के कारण नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को हर वक्त जान का खतरा सता रहा है। बता दे कि पिथौरागढ़ के धारचूला में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण काली नदी का जलस्तर खतरे के लेवल से ऊपर बह रहा है। काली नदी का चेतावनी लेवल 889 है जबकि वर्तमान समय में नदी 889.15 पर बह रही है। ऐसे में भारी बारिश और नदियों को उफ़ान पर देखकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है सरकार ने आगामी 30 सितंबर 2022 तक कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है तथा आपदा के समय रिस्पांस टाइम को कम किया जा सके इसके लिए स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ को भी संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है। लगातार बारिश के कारण शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है और नदी के किनारे रह रहे लोगों को लगातार एनएचपीसी द्वारा अलर्ट किया जा रहा है। जहां बीते सोमवार को शारदा नदी का जलस्तर 36 हजार क्यूसेक था वहीं अब बढ़कर 39 क्यूसेक पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि गंगा नदी वर्तमान समय में चेतावनी के निशान से नीचे बह रही है और नदी के किनारे रह रहे लोगों को यह हिदायत दी जा रही है कि वह जरूरी ना होने पर नदी में ना जाए।

Advertisements

Recent Posts