
नई दिल्ली। देश में आज दिनांक 1 जुलाई 2022 को शुक्रवार के दिन से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने और देश से गंदगी साफ करने के लिए सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दरअसल प्लास्टिक पर प्रतिबंध स्वयं नागरिकों को लगाना चाहिए था मगर नागरिकों ने यह कदम नहीं उठाया जिसके कारण सरकार ने देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसके चलते आज 1 जुलाई 2022 को शुक्रवार के दिन से देश में प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं का निर्माण, भंडारण ,आयात, वितरण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से बैन लग गया है। इन वस्तुओं में पेय पदार्थ पीने वाला पाइप, पेय पदार्थ को घोलने वाली प्लास्टिक की पाइप, ईयर बड, कैंडी, गुब्बारे, प्लास्टिक के बर्तन जैसे चम्मच, प्लेट और पैकेजिंग, फिल्म समेत साज सज्जा का सामान शामिल हैं।
