‘यदि द्रोपति राष्ट्रपति है तो पांडव कौन है?’, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार पर विवादित ट्वीट पर फंसे फिल्म निर्माता वर्मा

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है| उस पर आरोप है कि रामगोपाल वर्मा के ट्वीट हैंडल से द्रोपति पांडव और कौरव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है| जानकारी के मुताबिक मुकदमा गुंडबा अर्जुन इंक्लेव फेस 2 कुर्सी रोड पर रहने वाले मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर किया गया है| मनोज के मुताबिक, 22 जून को रात 11:35 बजे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा द्वारा अपने ट्वीट हैंडल में ट्वीट किया गया कि यदि द्रोपति राष्ट्रपति है तो पांडव कौन है? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि गौरव कौन हैं?
मनोज का कहना है कि इस समय राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं| राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू है| ऐसे समय में जानबूझकर इस तरह का ट्वीट करना ठीक नहीं है| ट्वीट से काफी लोग आक्रोशित एवं दुखी हो रहे हैं| बहुत से लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं| एक महिला को आपत्तिजनक करने वाला ट्वीट है| यह स्त्री की लज्जा का अनादर करने वाला है| ट्वीट के माध्यम से कौरव एवं पांडवों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है| इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है|
एडीसीपी ने बताया कि मनोज से संबंधित साक्ष्य ले लिए गए है| मामले की जांच की जा रही है| बताते चलें कि कुछ समय पहले ही रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्मित वेब सीरीज आश्रम-3 रिलीज हुई है|

Recent Posts