हिंदी देख चकराए छात्र -: 25 सवाल और 25 से अधिक गलतियां

देहरादून| परीक्षाओं को विवाद में रहने वाले उत्तराखंड तकनीकी विवि (यूटीयू) के शुक्रवार को लॉ के पेपर पर विवाद खड़ा हो गया| 25 सवालों वाले पेपर में 25 से भी ज्यादा गलतियां थी| जिससे छात्रों में आक्रोश है| यूटीयू में शुक्रवार को लॉ के छठे सेमेस्टर के तहत साइबर लॉ का पेपर था| जब पेपर आया तो हिंदी मीडियम वाले छात्र इसे देखकर चकरा गए| उनको काफी देर तक तो पेपर ही समझ में नहीं आया| यह पेपर पूरी तरह से अंग्रेजी को गूगल में ट्रांसलेट करके बनाया गया था| 25 सवालों में कोई ना कोई गलती जरूर थी| जिस कारण छात्र सवाल का मतलब ही नहीं समझ पा रहे थे| छात्रों को काफी मशक्कत करनी पड़ी|
परीक्षा नियंत्रक डॉ. पीके अरोड़ा ने कहा ‘कुछ सवालों में गलतियां थी| सुबह ही सभी सेंटरों पर अंग्रेजी के सवाल भी देखने के निर्देश दे दिए थे| एक सवाल गलत था, जिसमें सबको नंबर देने पर विचार किया जा रहा है| ढाई हजार पेपरों को चेक करना मुश्किल था| जिस कारण कुछ गलतियां रह गई|’