नेशनल हेराल्ड मामला -: ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी से पहले कॉन्ग्रेस को झटका, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली| आज दिनांक 13 जून को नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी होनी है| कांग्रेसी ईडी के सामने होने वाली पेशी को मुद्दा बनाकर बड़ी राजनीतिक लड़ाई में तब्दील करने की पूरी तैयारी में है| सूचना है कि कांग्रेस आज अपने मुख्यालय से एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय तक रैली निकालेगी और उसके जरिए अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन करेगी| लेकिन, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को रैली की अनुमति देने से इंकार कर दिया है| दिल्ली पुलिस ने रैली की अनुमति नहीं देने से पीछे कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है|
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सांसदों और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को भी रैली के लिए दिल्ली में मौजूद रहने को कहा गया है| साथ ही कांग्रेस शासित दोनों राज्यों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बेघल भी इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल होंगे|