सफलता -: ‘क्षय रोग मुक्त भारत’ अभियान में उत्तराखंड का दूसरा स्थान

उत्तराखंड को देश में क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में बेहतर कार्य करने के लिए दूसरा स्थान मिला है| इस अभियान में छत्तीसगढ़ को पहला स्थान मिला है| प्रदेश में 1464 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड को क्षय रोग मुक्त राज्य बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया था|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की जिसमें आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की समीक्षा की| बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षय रोग मुक्त अभियान में 5 करोड से कम आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर जबकि छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया है| स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्तराखंड को क्षय मुक्त राज्य बनाने के लिए 1464 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों के माध्यम से 24 मार्च से 13 अप्रैल तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया था| इनकी केंद्रों से लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक करने के साथ ही जांच और परामर्श दिया गया| साथ ही क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई|
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में उत्तराखंड राज्य ने बेहतर काम किया है| जिससे राज्य को देश में दूसरा स्थान मिला है|