
अल्मोड़ा| दुग्ध संघ अल्मोड़ा बहुत जल्द बाजार में आधा और 1 लीटर पॉलीपैक में गाय का दूध उतारेगा| अभी इसकी कीमत निर्धारित नहीं हुई है| दुग्ध संघ के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने कहा कि अं आंचल के अन्य दूध की तरह ही गाय का दूध भी उत्तम और स्वास्थ वर्धक है| संघ के प्रभारी प्रधान प्रबंधक अरुण नगरकोटी ने कहा कि वर्तमान में गायों का पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध है| गाय के दूध की लॉन्चिंग की तैयारी अंतिम चरण में है| अल्मोड़ा में 250 और बागेश्वर जिले में 60 दुग्ध समितियां है| गांव के कई पशुपालन दुग्ध समितियों में दूध देते हैं| वर्तमान में संघ 11 हजार लीटर दूध और अन्य पदार्थों की बिक्री करता है|
