सुनीता टम्टा के लिए यशपाल आर्य छोड़ दे बाजपुर का टिकट – कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस में घर वापसी कर चुके यशपाल आर्य के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा ही विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यशपाल आर्य बड़े नेता है वे किसी भी क्षेत्र से चुनाव जीत सकते है। मगर उन्हें बाजपुर क्षेत्र वहां की पुरानी प्रत्याशी रही सुनीता टम्टा के लिए छोड़ना ही होगा।

Advertisements

इसके लिए चीनी मिल गेस्ट हाउस में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा की अगुवाई में बैठक भी की गई। किंदा का कहना है कि बाजपुर टिकट की हकदार केवल सुनीता टम्टा ही है।उन्होंने साथ में यह भी कहा कि आर्य बड़े नेता है वह कहीं से भी लड़कर जीत सकते है मगर बाजपुर टिकट उन्हें छोड़नी ही होगी।


इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह, ग्राम प्रधान मनोज राठौर, बीडीसी सदस्य अमर सिंह तथा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।