वाह :- अल्मोड़ा पुलिस की सराहनीय पहल आमा की अलमारी, लोगों ने की सराहना

अल्मोड़ा| यहां स्थानीय पुलिस ने राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समक्ष टैक्सी स्टैंड तिराहे पर आमा की अलमारी नाम से एक पहल की शुरुआत की है|

Advertisements


अल्मोड़ा पुलिस ने वहां पर बैनर जस्ता कर लिखा है कि ‘आपके पास अधिक है, यहां छोड़ जाइये. आपकी जरूरत का है, उसे ले जाइये|’
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के सभासद मोनू साह और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अल्मोड़ा पुलिस की इस सराहनीय पहल को लेकर तारीफ की है और उन्होंने कहा है कि अल्मोड़ा पुलिस की इस पहल से ठंड के मौसम में कपड़ों और कंबल इत्यादि से वंचित रह जाने वाले लोगों को सहायता मिलेगी|
इस अलमारी में आप उपयोग में न आ रहे कंबल, गर्म वस्त्र आदि दे सकते हैं जो किसी जरूरतमंद के काम आएंगी|